राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वच्छता कर्मी, पर्यावरण प्रेमियों का किया सत्कार

संवाददाता/दै.जन-संग्राम वर्धा : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में गुरुवार, ०२ अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा गांधी हिल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर अभिवादन किया। गांधी हिल पर प्रार्थना सभा में गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया, जिसमें डॉ. तेजस्वी एच. आर, उत्कर्षा सिंह, डॉ.हिमांशु नारायण, शिल्पा शम्सी, पूजा ठाकरे, संजय कुमार ने रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो, साबरमती के संत तुने, दे दी हमें आजादी बिना ख़डग बिना ़ढाल, आदि भजन का गायक किया। तबले पर जीवन बाग़डे ने संगत की। इस दौरान गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र सहित अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष और अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को अभिवादन किया।

ग़ालिब सभागार में स्वच्छता पखवा़डे के अंतर्गत विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मियों एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले वर्धा के महानुभावों का कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में वर्धा के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पावडे, मानद वन्य जीव संरक्षक कौशल मिश्र, निसर्ग सेवा समिति के अध्यक्ष मुरलीधर बेलखोडे, दत्ता मेघे आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी संजय इंगतिगांवकर, बहार नेचर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष किशोरवानखे़डे और पक्षी विशेषज्ञराहुल नकारे का कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने अंगवस्त्र प्रदान कर सत्कार किया।

इस अवसर पर छात्रकल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, वित्ताधिकारी पी. सरदार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार मंचासीन थे। अवसर पर हर घर तिरंगाअभियान के तहत आयोजितहुई तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताके विजेताओं, एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओंको तथा गणतंत्र दिवस परेड सहभागिता करने वाले विद्यार्थियोंको प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का स्वागत वप्रास्ताविकी स्वच्छोत्सव के नोडलअधिकारी डॉ. बालाजी चिरडेने किया। संचालन सह-नोडल अधिकारी बी.एस. मिरगे नेकिया तथा कुलसचिव क़ादरनवाज़ ख़ान ने आभार माना। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी,शोधार्थी एवं विद्यार्थी ब़डी संख्यामें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *