केंद्रीय विद्यालय में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

प्रतिनिधी/दै.जन-संग्राम वर्धा : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय में मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य “खेलेगा देश-खिलेगा देश’ के अंतर्गत २९ से ३१ अगस्त तक फिट इंडिया राष्ट्रीय खेल दिवस फिटनेस प्रतिज्ञा, तथ्यात्मक व प्रेरणादायक भाषण, अन्तरसदनीय कबड्डी प्रतियागिता तथा साइकिलिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक अमरेश कुमार ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवनकाल में हॉकी खेल के प्रति दिए गए सर्वो त्कृष्ट योगदान के बारे में अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य यतेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को खेलगतिविधियों में अभ्यास के माध्यम से उच्च प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अन्तरसदनीय कबड्डी प्रतियोगिता में शिवजी, टैगोर अशोक व रमन सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहकार्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *