हिंदी विेशविद्यालय में डॉ.अंबेडकर को किया अभिवादन

वर्धा/संवाददाता

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विेशविद्यालय में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बुधवार, ०६ दिसंबर को विवि के बोधिसत्व डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर समता भवन स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।

विवि के तुलनात्मक साहित्य विभाग के प्रोफेसर हनुमान प्रसाद शुक्ल ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर साहित्य एवं भाषा विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. अखिलेश दुबे, विधि विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. जनार्दन कुमार तिवारी, साहित्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार, प्रो. कृपा शंकर चौबे, प्रो. प्रीति सागर, प्रो. अनिल कुमार पाण्डेय, प्रो. आनंद पाटील, डॉ. बंसीधर पाण्डेय, कुलसचिव डॉ. धरवेश कठेरिया, वित्ताधिकारी पी. सरदार सिंह सहित डॉ. के. बालराजू, डॉ. रवींद्र बोरकर, डॉ. एच. ए. हुनगुंद, डॉ. रामानुज अस्थाना, डॉ. अशोक नाथ त्रिपाठी, डॉ. संदीप सपकाळे, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. जयंत उपाध्याय, डॉ. बालाजी चिरडे, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. कृष्ण चंद्र पाण्डेय, डॉ. रवि कुमार, डॉ. सन्मति जैन, डॉ. रेणु सिंह, डॉ. राजेश लेहकपुरे, डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय, डॉ. प्रकाश नारायण त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र शंभरकर, डॉ. शैलेश कदम, डॉ. मुन्नालाल गुप्ता, डॉ. श्रीनिकेत मिश्र, डॉ. संदीप पाटील, डॉ. शिव सिंह बघेल, डॉ. योगेंद्र बाबू, डॉ. राम अवध, डॉ. आम्रपाल शेंदरे, डॉ. रणंजय सिंह, डॉ. विपिन कुमार पांडे, डॉ. संदीप वर्मा, आनंद भारती, सुशील पखिडे, राजेश अरो़डा, श्रीरमण मिश्र, बी.एस. मिरगे, अतुल सोबती, मनोज कुमार, संगीता मालवीय, पंकज पाटील, हिमांशु नारायण, कल्पना थुल, शील खांडेकर, प्रीति खोडे, रोहिणी उमाटे, किशोर जाधव, रोशनी राय तथा शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया।